जगदीशपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम एसडीपीओ ने जगदीशपुर क्षेत्र के सुरक्षित और असुरक्षित मतदान केंद्रों का लिया जायजा
लोकसभा चुनाव को लेकर जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार व एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने 197 जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरक्षित और असुरक्षित मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान द्वय अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, मूलभूत व्यवस्थाओं को भी परखा। दोनों अधिकारियों ने विचला जंगल और दलीपपुर पंचायत के मतदान केंद्रों पर जा कर जायजा लिया ।