महोबा: विधायक बृजभूषण के समर्थन में उतरे पिता पूर्व सांसद गंगाचरण, मंत्री पर अनुशासनहीनता का आरोप
Mahoba, Mahoba | Feb 7, 2026 जल जीवन मिशन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के समर्थन में उनके पिता व पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत सामने आए हैं। उन्होंने विधायक को मिले नोटिस पर सवाल उठाते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। गंगाचरण ने कहा कि विधायक ने जनता का दर्द उठाया है और पानी की लड़ाई को विवाद बनाया जा रहा है।