बेहट: थाना बिहारीगढ़ द्वारा मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
मंगलवार शाम 5:00 बजे को एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम, थाना बिहारीगढ़ द्वारा मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।