थानेसर: कुरुक्षेत्र पहुंचे जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला, जजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला आज कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। वहीं कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी और अपराध बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कोई भी काम नहीं करवाया है।