शामली: झिंझाना थाना क्षेत्र में हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, अहमदगढ़ और खानपुर कलां के 2 दोस्तों की हुई मौत
Shamli, Shamli | Jun 12, 2026 गुरूवार देर रात की बताई जा रही घटना में शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ—करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ और केरटू के बीच अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा जाने के कारण अहमदगढ़ निवासी 22 वर्षीय प्रवीण और खानपुर निवासी 23 वर्षीय हरिओम की मौत हो गई। दोनों दोस्त अहमदगढ़ में एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे, जो शाकाहारी भोजन लाने के लिए बाइक पर केरटू होटल गए थे।