ऊंचाहार: रसूलपुर के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पांच घायल
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के रायबरेली प्रतापगढ़ की सीमा पर मंगलवार की रात, भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई, जिसमें दो महिला व एक किशोरी शामिल है।जबकि पांच लोग घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ में भर्ती कराया।ये हादसा गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ जब स्कोर्पियो रेस्टिंग एरिया में खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।