गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
समाहरणालय सभागार में गुरुवार को 1 बजे निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों, समाज एवं व्यक्तिगत जीवन पर पढ़ने वाले प्रभाव , इनके कारण एवं परिणाम एवं इससे बचने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई ।