इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने कांस्टेबल और उनकी पुत्री पर शांति भंग की कार्रवाई की, कांस्टेबल ने लगाया मारपीट का आरोप
Etawah, Etawah | Dec 30, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में बीती 25 दिसम्बर को हुई मारपीट में थाना पुलिस ने आज सोमवार को उन्नाव जनपद में तैनात कांस्टेबल नरेंद्र कुमार व उनकी पुत्री पर शांति-भंग की कार्यवाही की। वहीं कांस्टेबल ने थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं बीती 25 दिसंबर को हुई मारपीट की शिकायत करने थाने गया तो पुलिस द्वारा मेरे साथ मारपीट की गयी।