हरदा: हरदा जिले के नर्मदा तटीय क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बाढ़ से निपटने के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश
Harda, Harda | Jul 2, 2026 लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 2 जुलाई 4 बजे नर्मदा तटवर्ती गांवों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हंडिया, मनोहरपुरा, जुगरिया और सुरजना गांव पहुंचकर अधिकारियों को बाढ़ और अतिवृष्टि के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।