बीसलपुर: मिघौना हाल्ट के पास शाहजहांपुर से पीलीभीत को जाने वाली मालगाड़ी से कटकर युवक की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस
शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया उदय भानपुर निवासी मोहनलाल का पुत्र राजपाल 27 वर्षीय गुरुवार को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकवारा में अपने एक रिश्तेदार के घर आया था। रात्रि में वह मिघौना हाल्ट के पास शाहजहांपुर से पीलीभीत को जाने वाली माल गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।