बिसौली: आसफपुर स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में वन महोत्सव अभियान के तहत वन क्षेत्राधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी ने किया वृक्षारोपण
आसफपुर में प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे वन महोत्सव-2026 एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत गुरुवार को 12:00 को आसफपुर स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिसौली के वन क्षेत्राधिकारी मनोज पाल सिंह तथा स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय ने किया वृक्षारोपण।