श्रीगंगानगर के नए जिला कलेक्टर होंगे डॉ. अमित यादव, राज्य सरकार ने बीती रात जारी किया आदेश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 1, 2026
श्रीगंगानगर को नया जिला कलेक्टर मिल गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में डॉ. अमित यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी अनुसार उन्हें प्रशासनिक कार्यों के साथ चिकित्सा क्षेत्र का भी अनुभव है। वहीं, वर्तमान कलेक्टर डॉ. मंजू का तबादला चितौड़गढ़ कर दिया गया है। आदेश बीती रात जारी हुए।