बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की नामांकन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है, जिसमें उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से जनता का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 47 से स्वतंत्र उम्मीदवार अमन राज ने एक अनोखे अंदाज में समाहरणालय परिसर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।