सीतापुर: सिंह ढाबा के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के सिंह ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक सवार को कुचल दिया था। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था जिसको महोदय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर किए जाने पर व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।