रसूलाबाद: रसूलाबाद में बेला मार्ग पर अनाज से लदी पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
रसूलाबाद में बेला मार्ग पर अनाज से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मृतक की पहचान राम सिंह यादव पुत्र विश्राम सिंह निवासी मटेरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि राम सिंह रसूलाबाद स्थित एक मिल में काम करते थे और बाइक से कहीं जा रहे थे