अमरिया क्षेत्र में सुचेतना समाज सेवा संस्था के मरिया सदन दाह फॉर्म सेंटर, जोशी कॉलोनी द्वारा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ‘उड़ान’ परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण किशोरियों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन मंगलवार दोपहर 2 बजे किया गया। इस दौरान किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया और भारतीय डाक अमरिया का भ्रमण कराया गया।