औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में संचालित हो रही खेतान केमिकल एन्ड फर्टिलाइजर कम्पनी से निकलने वाले वेस्टेज केमिकल के सेंपलिंग की कार्रवाई की गई है। कम्पनी से निकलने वाला केमिकल नाले में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलों ओर मछलियों को नुकसान पहुंचने की शिकायत पर इंदौर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिली जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुँचकर सेंपल लिया।