गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे जिला प्रशासन से मिली जानकारी, जशपुर की सड़कें होंगी दुरुस्त, 26 सड़कों के नवीनीकरण पर 6 करोड़ स्वीकृत, जशपुर शहर की जर्जर सड़कों के सुधार के लिए राज्य सरकार ने 6 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। नगर पालिका ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। गौरव पथ के डामरीकरण के लिए 2.32 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसका निर्माण दो हिस्सों में कराया जाएगा।