रामपुर: नगलिया आक़िल में युवक की हत्या के केस में एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की ₹10 हजार-₹10 हजार के इनाम की घोषणा
Rampur, Rampur | Sep 18, 2024 थाना अजीमनगर क्षेत्र के नागलिया आक़िल गांव में दो दिन पहले एक युवक की हत्या हुई थी, साथ ही एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हुआ था इस मामले में सभी आरोपी फरार है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है , उनकी गिरफ्तारी के लिए दस दस हजार के इनाम की घोषणा भी रामपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई है