रामपुर: ग्राम फ़ैज़नगर में सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 18, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम फ़ैज़नगर निवासी बुद्धि सिंह किसी काम से पैदल जा रहे थे। दूसरी ओर से थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम हाजिनगर निवासी गुफरान मोटरसाइकिल से आ रहे थे। अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे बुद्धि सिंह से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।