जंक्शन स्थित नारंग होटल के सामने गुरूवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोलर पैनल का स्ट्रक्चर लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।