हरिद्वार: रजत जयंती उत्सव को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने रोडिबेलवाला स्थित पार्किंग का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए निर्देश
राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में देवभूमि रजत उत्सव आयोजित किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार से होगी। हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला मैदान में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। रजत उत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करेंगे। मयूर दीक्षित निरीक्षण कर निर्देश दिए।