अररिया: कुसियार गांव पार्क के समीप दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, एक महिला की मौत और दूसरा घायल
Araria, Araria | Apr 4, 2026 अररिया पूर्णिया मार्ग में कुसियार गांव पार्क के समीप दो बाईकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बाइक पर सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य महिला का इलाज किया जा रहा है।