खातेगांव: 23 जून को खातेगांव मंडी बंद रहेगी किसानो से की मंडी समिति की अपील
मंडी व्यापारी एसोसिएशन खातेगांव द्वारा प्रदेश स्तरीय मंडी बंद के आह्वान के समर्थन में कल दिनांक 23 जून 2026 को मंडी में नीलाम बंद रखने का आह्वान किया गया है। अर्थात कल खातेगांव मंडी के व्यापारी नीलाम कार्य में भाग नहीं लेंगे। अतः असुविधा से बचने के लिए कृषक बंधु कल 23 जून को अपनी उपज विक्रय हेतु खातेगांव मंडी में ना लावे।