बिहिया: बिहिया पुलिस ने नगर में छापेमारी कर एक कट्टा और 2 जिन्दा कारतूस समेत एक को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Jun 11, 2024 बिहिया पुलिस ने बिहिया नगर के कस्तूरबा विद्यालय के समीप छापेमारी कर एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये युवक नगर निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि उक्त युवक हथियार के साथ कोई वारदात करने की फिराक में है. सूचना पाकर बिहिया थाने की पुलिस छापेमारी कर युवक को पकड़ लिया ।