बिहिया: बिहिया में जनता दरबार में चार मामलों का ऑन स्पॉट किया गया निपटारा
Behea, Bhojpur | Jun 8, 2024 बिहिया सीओ रचना कुमारी ने आज शनिवार को बिहिया थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के साथ जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान कुल 4 आवेदन आए, जिसमें सीओ द्वारा संबंधित कमी से बात कर ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। सीओ ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर आये मामले को अंचल गंभीर है। इसलिए दोनों पक्षों को पक्ष सुन कर निपटारा किया जा रहा है।