बहराइच: बभनी पुल के पास दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, एक की मौत और दो घायल
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी पुल के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। दो घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।