बरेली: बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन जारी, 45 दिन चौपला पुल पर ब्रेक, भारी वाहनों की नो-एंट्री से बदला पूरा ट्रैफिक गेम
बरेली के चौपला पुल पर 12 मई से शुरू हो रहे मरम्मत कार्य के चलते 45 दिनों तक भारी वाहनों, रोडवेज और सिटी बसों का रूट बदल दिया गया है। बदायूं रोड और चौपला चौराहे पर कई मार्ग बंद रहेंगे। प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ते तय कर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, वहीं जाम से निपटने को अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।