फुलवरिया थाने में दर्ज बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के एक अभियुक्त को न्यायाधीश उत्पाद गोपालगंज द्वारा 7 वर्षों का सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई गई है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर 6 माह का अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। माननीय न्यायालय से सजा दिलाने में विशेष लोक अभियोजक उत्पाद अवधेश प्रसाद मणि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।