खरौंधी: अरंगी में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का विवाह कराया, एक साल से था प्रेम संबंध
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंगी गांव में सोमवार को एक प्रेमी युगल की हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी करा दी गई। बताया गया कि ग्रामीणों ने रविवार की रात दोनों को एक साथ मिलते हुए पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान प्रेमी और प्रेमिका ने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से एक-दूसरे के संपर्क में थे और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने