लोहरदगा: राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर PDJ की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार वर्ष 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को सिविल कोर्ट परिसर, लोहरदगा में किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम 4:30 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।