नामकुम: डोरंडा इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैप जवान घायल, जांच में जुटी पुलिस
Namkum, Ranchi | Jun 28, 2026 डोरंडा इलाके में शनिवार की रात करीब दस बजे तेज रफ्तार कार ने जैप जवान को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से जैप जवान घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार सवार दो नाबालिग को पकड़ कर थाना ले गई है। घायल जैप जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।