जालौर: रामसीन पुलिस थाने में दर्ज पूरण सिंह की गुमशुदगी के मामले का हुआ खुलासा, की गई थी हत्या
Jalor, Jalor | Apr 20, 2025 जालौर जिला एसपी ज्ञानचंद यादव ने रविवार शाम 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां पर जानकारी दी।बताया कि सिकवाड़ा निवासी पूरणसिंह की गुमशुदगी के मामले में परिस्थितियों संदिग्ध लगने से एक टीम का गठन किया गया। टीम को मवड़ी पुलिस थाना सिवाणा भेजा गया। जहां पर पता चला कि गुमशुदा पूरन सिंह की हत्या कर दी गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।