जालौर: जालौर के भाद्राजून पुलिस ने अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी को किया जब्त
Jalor, Jalor | Apr 19, 2025 जालौर जिला एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर भाद्राजून थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी कमल किशोर ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की रोहिड़ा की इमारती लकड़ी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एक जेसीबी को जब्त किया गया है।