बरवाडीह: गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण; घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बरवाडीह प्रखंड प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य में जुट गया है। 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले गणना प्रपत्र (Enumeration Form) अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण क