माण्डलगढ़: तिलस्वां घाट में पिकअप खाई में गिरी, 3 मजदूरों की हुई मौत
तिलस्वां घाट में पिकअप खाई में गिरी, 3 मजदूरों की मौत राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर स्थित तिलस्वां घाट में ऑयल पेंट से भरी पिकअप 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को कोटा रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।