महाराजगंज: तिलेडा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
15 अप्रैल बुधवार दोपहर 1:00 बजे अज्ञात वाहन में बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में युवक गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए राहगीरों एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज किया गया है। युवक अपनी बाइक से लखनऊ जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन भी मौके से फरार हो गया।