नरवर: ग्राम चकरामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
ग्राम चकरामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया, वहीं पुरुष, युवा एवं बच्चे भी बड़ी संख