घोड़ाडोंगरी: शोभापुर गायत्री स्टॉप के समीप जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच।
घोड़ाडोंगरी मुख्य मार्ग पर स्थित शोभापुर गायत्री स्टॉप के पास शनिवार सुबह जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।वहीं पुलिस अब घटनाक्रम की जांच कर रही है ।