सरवाड़: अखिल भारतीय बैरवा महासभा के हालही में हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में रामदयाल बड़ोदिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदयाल बड़ोदिया की अध्यक्षता में आयोजित बैरवा महासभा की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सरवाड़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।