रायबरेली: दीवानी न्यायालय में पेशी पर लाए गए हत्या के आरोपी बंदी ने फरार होने की कोशिश में सिपाही की आंखों में डाला मिर्च पाउडर
कोतवाली नगर के क्षेत्र के,दीवानी न्यायालय में,सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब,एक बंदी सैफ इमरान को सिपाही द्वारा,जिला जेल से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। बंदी ने फरार होने के प्रयास में,सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया,लेकिन भागने में असफल रहा। अधिवक्ताओं ने पड़कर,पुलिस के हवाले कर दिया,सिपाही को,जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।