रायबरेली: जिला अस्पताल में ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा, काउंटर पर मरीजों की दिखी भारी भीड़
2 दिसंबर सोमवार को जिला अस्पताल रायबरेली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगातार मरीजों की भारी संख्या देखने को मिली। जिसमें दवा काउंटर तथा पर्चा काउंटर से लेकर अस्पताल प्रांगण में कई जगह अफरा तफरी का माहौल भी मरीजो के बीच देखने को मिला। जिसको सुरक्षा में लगे गार्ड के द्वारा तथा अस्पताल प्रशासन के द्वारा समझा बुझा कर शांत कराया गया।