सोहागपुर: बुढार रोड पर शराबी कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढार रोड स्थित एक ढाबा के पास शराबी कार चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार चलाक की जमकर पिटाई कर दी है,इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार को लगभग 3:00 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक की पिटाई हो रही है।