बरहट: जमुई स्टेशन पर पहली बार रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस, मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद ने दिखाई हरी झंडी
Barhat, Jamui | May 15, 2026 जमुई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पहली बार पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार सरकार की उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और जमुई सांसद अरुण भारती ने निर्धारित समय सुबह 9:48 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों और एनडीए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।