पलिया: दुधवा के जंगलों में भीषण गर्मी में जलाशय में मस्ती करते जंगली हाथी, वीडियो हुआ वायरल
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दुधवा टाइगर रिजर्व से जंगली हाथियों का एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे किसी पर्यटक ने यह वीडियो अपने कैमरे में कैद किया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में हाथियों का झुंड जलाशय में उतरकर जल क्रीड़ा करता नजर आ रहा है।