बेनीपुर: धेरुख में कार एवं टेंपो की टक्कर में दो घायल, एक को अनुमंडल अस्पताल से किया गया रेफर
बहेड़ा थाना क्षेत्र के धेरुख के निकट कार एवं टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल माधोपुर निवासी हीरालाल देव व प्रभुलाल देव को डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया तथा गंभीर रुप से घायल हीरा को डीएमसीएच रेफर कर दिया। बहेड़ा एसएचओ संतोष कुमार मंडल ने घटना की पुष्टि की।