बेनीपुर: बिरोल मुख्य मार्ग स्थित धेरुख गांव के निकट बीती रात टेंपो व कार की टक्कर में टेंपो चालक सहित तीन लोग हुए घायल
बेनीपुर-बिरोल मुख्य मार्ग स्थित धेरुख गांव के निकट बीती रात टेंपो व कार की टक्कर में टेंपो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि टेंपो चालक माधोपुर गांव निवासी हीरालाल देव को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।