बेनीपुर: बेनीपुर में नए अंचलाधिकारी के रूप में पदस्थापित पल्लवी ने अपना पदभार किया ग्रहण
बेनीपुर में नए अंचलाधिकारी के रूप में पदस्थापित अंचलाधिकारी पल्लवी ने अपना पदभार ग्रहण किया है। निवर्तमान राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी रविकांत कुमार ने उन्हें अपना पदभार सौंप दिया है। बता दें कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में पूरे बिहार में अंचलाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था। जिसमें बेनीपुर के प्रभारी अंचलाधिकारी रविकांत कुमार का स्थानांतरण हो गया था।