हुसैनाबाद: ए.के. सिंह कॉलेज में टकराव गहराया, 13वें दिन भी जारी रहा शिक्षकेतर कर्मचारियों का धरना ।
हुसैनाबाद,जपला स्थित ए.के. सिंह कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए लंबित मांगों के समाधान की मांग की। धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में रमेश सिंह, जयराम सिंह, अशोक कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, मीना गुप्ता एवं