मोकामा के विधायक बाहुबली अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इस फैसले के बाद अनंत सिंह का जेल से बाहर आना फिलहाल मुश्किल हो गया है। इस फैसले के बाद से समर्थकों में निराशा है। सूत्रों से इस बात की जानकारी शाम लगभग 6 बजे प्राप्त हुई।